फ्रांस के स्केटर्स ने यूरोपीय आइस डांस खिताब जीत लिया. इटली की जोड़ी दूसरे और ब्रिटेन की जोड़ी तीसरे स्थान पर रहे. आइस डांस फिगर स्केटिंग वह डिसिप्लिन है जिसमें फुटवर्क, रिदम और कोरियोग्राफी बेहद अहम होते हैं. #dwhindi #figureskating #choreography
सोमवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में बॉक्सर एंथनी जोशुआ घायल हो गए. तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई, इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. फैंस जोशुआ की रिकवरी की दुआ कर रहे हैं. #dwhindi #anthonyjoshua #boxing
तेलंगाना के चेवेल्ला में सोमवार सुबह एक ट्रक ने यात्रियों से भरी सरकारी बस को टक्कर मार दी. हादसे में 20 लोगों की मौत हो गई और करीब दो दर्जन घायल हुए हैं. #dwhindi #accident #busaccident
स्टॉक्स और शेयर्स में निवेश करना कोई खेल या जुआ नहीं है. इसके लिए बाजार की समझ और बारीकियों की जानकारी होनी चाहिए. क्यों 99% फीसदी लोग इसमें पैसा डुबा देते हैं, जानिए ईशा के साथ अगले एपिसोड में. #DWHindi #BaebaakIsha #Investmentforbeginners #Optiontradingforbeginners #Hindifeature
2011 तक जर्मनी में स्कूल के बाद सेना में काम करने का नियम था जिसे बाद में हटा दिया गया. अब इसे दोबारा लागू किए जाने पर बहस चल रही है. लेकिन युवा इसके लिए तैयार नहीं दिख रहे. #DWHindi #BaebaakIsha #hindifeature #Agniveer
जहां अमेरिका और जर्मनी जैसे देशों में युवा सेना में भर्ती होने से कतरा रहे हैं, वहीं भारत में आर्मी की नौकरी जवानों और उनके परिवार वालों के लिए गर्व की बात होती है. #DWHindi #BaebaakIsha #hindifeature #Agniveer
पश्चिमी जापान में रात में ही उजाला हो गया. वजह थी एक गिरता हुआ उल्कापिंड, जिसे कागोशिमा और मियाजाकी शहर के लोगों ने साफ देखा. #dwhindi #meteorite #japan #nasa
जब हम सोते हैं तब शरीर में बहुत कुछ चलता है. असल में कुछ काम तो सोते समय ही हो पाते हैं. इसलिए अच्छी नींद इतनी अहम है. #dwhindi #dwhealth #dwscience #SehatTalk #Lymphaticsystem
भारत के जेमस्टोन और टेक्सटाइल को सस्ते में खरीदकर विदेशी ब्रैंड उन्हें लाखों में बेचते हैं. बताइए इसमें गलती किसकी है? #dwhindi #BaeBaakIsha #HindiFeature #ColonialLoot
बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा पर दो वोटर आईडी रखने का आरोप लगाया है. #DWHindi #TejashwiYadav #Bihar #VijayKumarSinha #ElectionCommissionOfIndia
DW हिन्दी और DW उर्दू के शो 'आओ बात करें' में प्रियंका दुबे और मलीहा जिया लारी ने भारत और पाकिस्तान के बीच क्रॉस बॉर्डर फेमिनिस्ट मूवमेंट की संभावना पर बात की. #dwhindi #HindiFeature #AaoBaatKarein
विदेशों में भारतीय छात्रों की संख्या लगातार बढ़ रही है. देश में शिक्षा को बेहतर करने के सरकार के कदम क्या स्टूडेंट्स को भारत में ही पढ़ने के लिए प्रेरित कर पाएंगे? या फिर भारत से ब्रेन ड्रेन जारी रहेगा? #DWhindi #BebaakIsha #HindiFeature #HigherEducation
रेलवे फाटक पर हुई एक गंभीर दुर्घटना का वीडियो पोलैंड से सामने आया है. इसमें एक वैन ड्राइवर ने रेलवे क्रॉसिंग का फाटक बंद होने से पहले गाड़ी निकालने की कोशिश की लेकिन ऐसा नहीं हुआ और ट्रेन ने वैन के परखच्चे उड़ा दिए. #dwhindi #accident #poland #railwaycrossing